आवश्यक नोट:-प्रैसवार्ता का प्रैस मैटर छापते समय लेखक तथा एजेंसी के नाम के अक्तिरिक्त संबंधित समाचार पत्र की एक प्रति निशुल्क बजरिया डाक भिजवानी अनिवार्य है

Friday, November 13, 2009

राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास

राष्ट्रीय प्रतीकों में राष्ट्रीयध्वज का स्थान सर्वोपरि है तथा किसी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज उसका सर्वाधिक सम्मानित प्रतीक होता है। प्रत्येक राष्ट्र का ध्वज उसकी सार्वभौमिकता को प्रकट करता है और उसके पीछे उसे राष्ट्र का इतिहास, उसकी गौरवशाली परम्परा अस्मिता तथा उसके भविष्य का संकल्प छिपा रहता है। यही नहीं राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र की सभ्यता संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों को भी परिलक्षित करता है, जिन्हें हम वर्षों से संजोये हुए हैं और आगे भी उसके सम्मान का प्रण करते हैं। हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ भी कई सुनहरी यादे जुड़ी हैं, देश की आजादी की लड़ाई में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा इसी को आदर्श मान हजारों देश प्रेम के लिए कुर्बान हो गए तिरंगा हमारे देश की गरिमा ओर प्रतिष्ठा का प्रतिनिधित्व करता है तथा यह सच्ची भारतीयता और विशुद्ध पंथ निरपेक्षता का प्रतीक है। आज यह हमारे विशाल लोकतंत्र को एकता के सूत्र में बांधे रखने में पूर्णत: सशक्त एवं सक्षम है तथा पूर्ण जिम्मेदारी से अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है। तिरंगे के इतिहास पर नजर डाले तो गुलामी के दिनों में राष्ट्रीय झंडा आंदोलन की देन भारत को पहली बार एक ऐसा झंडा प्रदान करने की रही तो सर्वमान्य था तथा जिस पर सभी धर्म व जाति के लोग जान न्यौछावर करने को तैयार थे, हालांकि अतीत में कभी भी पूरे भारत में एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं रहा, लेकिन स्वाधीनता आंदोलन के दौरान सम्पूर्ण देश के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज की आवश्यकता महसूस की जाने लगी थी, जिसके तले सभी देशवासी एकजुट होकर अंग्रेजों के विरूद्ध आजादी की लड़ाई लड़ सकें। इसी सोच के तहत एक राष्ट्रीय ध्वज की परिकल्पना सामने आने लगी। 1921 में जब यह परिकल्पना की गई थी, तब कई सारे प्रतीक सामने थी। कांग्रेस ने उस समय सभी बड़े नेताओं की आम राय पर तिरंगे को राष्ट्र की एकता और अंखडता के प्रतीक वाले राष्ट्र के मध्य चरखे का निशान था सबसे ऊपर की पट्टी का रंग लाल, मध्य की सफेद तथा नीचे की पट्टी का रंग हरा तय किया गया। सफेद पट्टी पर नीले रंग का चरखा अंकित था, इस ध्वज में लाल पट्टी हिन्दुओं, हरी पट्टी मुसलमानों तथा सफेद पट्टी अन्य धर्मावलंबियों की प्रतीक थी। ब्रिटिश सरकार ने कदम-कदम पर भारत के झंडे का विरोध किया, पर यह गौरतलब यह है कि जितना यह विरोध बढ़ता गया, उतनी की अधिक देशवासिों की श्रद्धा इससे बढ़ती गई। 1924 में उत्तर प्रदेश में जन्मे स्वाधीनता सेनानी श्यामलाल गुप्त ने देश प्रेमियों में जोश भर देने वाले झंडा गान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा की रचना की, जिसको सर्वप्रथम 1925 के कानपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया। यह झंडा गान बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ और दासता के विरूद्ध संघर्ष तथा भारतीयों में देशभक्ति की भावना जगाने और प्रबल बनाने का परिचायक बना। 1931 में कांग्रेस के कराची अधिवेशन में मौजूदा झंडे में कुछ आमूल परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया। डा. बी. पट्टाभिसीतारमैया के नेतृत्व एक कमेटी गठित की गई तथा कमेटी निर्णय अनुसार यह फैसला लिया गया कि तिरंगे में रंगों का क्रम ऊपर से नीचे की ओर क्रमश: भगवा, सफेद व हरा होगा। बीच की सफेद पट्टी में बना चरखा नीले रंग का ही होगा तथा इन रंगों का कोई साम्प्रदायिक महत्व नहीं होगा। भगवा रंग साहस एवं त्याग का, सफेद शांति का और हरा आस्था एवं शौर्य का प्रतीक होगा, जबकि चरखा जनता की आशा का घोतक होगा। इस निर्णय को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने भारी बहुमत से स्वीकार किया तथा समिति ने देश भर में फैले अपने सभी संगठनों को 30 अगस्त 1931 को देश में नया तिरंगा झंडा फहराकर झंडा दिवस मनाने का आदेश दिया। इस दिन देश में घर घर में नया झंडा फहराकर अंग्रेजी हकूमत का विरोध किया गया। 1942 के प्रसिद्ध भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 9 अगस्त को मुंबई के ग्वालियर टैंक मैदान (अब अगस्त क्रांति मैदान) में अरूण आसफ अली द्वारा तिरंगा फहराया जाना एक स्मरणीय ऐतिहासिक घटना है। इस घटना से ठीक एक दिन पहले यानी 8 अगस्त को राष्ट्रीयता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों भारत छोड़ों तथा करो या मरो का नारा दिया था। कांग्रेस पार्टी ने इस तिरंगे को राष्ट्रीयता ध्वज मान लिया था, परन्तु मुस्लिम लीग और कम्प्यूनिस्ट पार्टियों सहित देश की कई रियासतों ने इसे राष्ट्रीयता ध्वज मानने से इंकार कर दिया। इन्हें रंगों का चयन अखरा था, परन्तु कांग्रेस ने रंगों को बदलना ठीक नहीं समझा, हां उनकी व्याख्या अवश्य बदल दी। इसी दौरान मुस्लिम लीग ने चांद तारे युक्त हरे झंडे को अपना झंडा बनाया, तो कम्प्यूनिस्ट ने भी अपना अलग झंडा बनाया। अनेक रियासतें भी अपने झंडों को जब तक कि उन्हें भारत का अंग नहीं बना लिया गया, इस तिरंगे से अधिक महत्वपूर्ण मानती रही। 3 जून 1947 को जब तत्कालीन वायसराय लार्ड माउंट बेटन ने भारत को स्वतंत्र कर देने के लिए निर्णय की घोषणा की, तब आजाद भारत के लिए एक सर्वमान्य राष्ट्रीय ध्वज की आवश्यकता महसूस हुई। अत: 23 जून को डा. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई, जिसे आजाद भारत के राष्ट्रीय ध्वज के विषय में अंतिम नर्णय लेना था। समिति ने 14 जुलाई 1947 को प्रस्तुत अपने निर्णय में कहा कि नया झंडा तिरंगा ही रहेगा। झंडे की सबसे उपरी पट्टी में प्रतीक के रूप में चरखे के स्थान पर सम्राट अशोक के सारनाथ स्तम्भ पर अंकित चक्र की हू-ब-हू आकृति होनी चाहिए तथा प्रतीक का रंग गहरा नीला होना चाहिए। 18 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप रंग के विषय में अंतिम निर्णय लिया गया तथा 22 जुलाई 1947 को पं. जवाहर लाल नेहरू ने इसे स्वीकृत करने का प्रस्ताव संविधान सभा के समक्ष रखा जिसे ध्वनि मत से स्वीकार कर लिया गया। -प्रैसवार्ता

शार्क मच्छी:विलक्षण शैली जीव

शार्क मच्छी सबसे प्रसिद्ध समुद्री जीव है-जो करोड़ों वर्ष पूर्व होंद में आई। समुन्द्री जीवों में वेल शार्क और नीली वेल मच्छी से संसार में सबसे बड़े प्राणी के रूप में विशेष स्थान बनाया है। शार्क मच्छी को विज्ञान के आधार पर 250 किसम में बांटा गया है। जिनमें से कुछ तो मनुष्य के लिए खतरनाक सिद्ध होती है। साधारणतय सबसे लम्बी शार्क 18 मीटर लंबी होती है और सबसे छोटी सिपनी और लैपरड 8 से 10 मीटर लम्बी होती है-जो देखने में सुंदर दिखाई देती है। इसका मुंह आधे चाद जैसा लम्बा और पतला होता है। इसके तिकौने, नुकीले और आगे बढ़े हुए दांत, दो बड़े गिल, सुंदर आंखें और उपर की तरफ उठी पूंछ होती है। इसकी चमड़ी काफी सख्त होती है-जोकि अन्य प्राणियों की बदौलत कुदरत की विशेष देन है। अक्सर देखने में शार्क मच्छियों जैसी ही लगती है, इनका रंग क्रीम, नीला, भूरा, पीला और स्लेटी होता है। शार्क छोटी शर्क, आकटोम्स मच्छियों शैल इत्यादि का शिकार करती है। विशेषज्ञों के अनुसार सफेद शार्क को सबसे ज्यादा खतरनाक माना गया है। इसे आदमखोर का नाम भी दिया गया है। दरअसल में यह अपने शिकार पर बिजली की तरह पड़ती है और यदि शिकार दौरान कोई तैराक भी आ जाये, तो वह भी इनका भोजन बन जाता है, क्योंकि वैज्ञानिकों का मानना है कि शार्क मच्छी भोजन दौरान कोई सोच-विचार नहीं करती। शार्क मच्छी दूसरों से जरा अलग प्रकार की होती है, क्योंकि उसका पिंजर हड्डियों की बजाये कारटीकल्ज का बना होता है। इसकी विशेषता यह है कि वह किसी घायल या कांटे में फंसी मच्छी की आवाज सुनकर तुरंत उसकी तरफ खिंचती चली जाती है। इसकी अनोखी बात यह है कि इसे सोने की जरूरत बहुत कम पड़ती है, इसलिए हर समय यह तैरती रहती है। यदि यह तैरना बंद कर दें, तो यह डूबकर समुंद्र की सत्ता पर पहुंच जाती है। यही विशेषता ही अन्य मच्छियों से अलग पहचान देती है। एक मादा शार्क एक वर्ष में करीब 50 हजार अंडे देती है। शार्क मच्छी के जबाड़े बहुत शक्तिशाली होते हैं और इनके बहुत ही तीखे दांतों की कई पक्तियां होती हैं। इनकी मदद से किसी भी चीज को चीरा जा सकता है। इस संबंधी एक रोचक तथ्य यह भी है कि, जब इनके दांतों की एक पंक्ति टूट जाती है, तो दूसरी अपने आप ही इसका स्थान ले लेती है। शार्क का जिगर उसके अमाशय के नीचे मुलायम भाग में होता है। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि जिगर में विटामिन एक की मात्रा ज्यादा होती है। इस जानकारी के बाद हजारों शार्क मच्छियां मनुष्य या शिकार बनी, जिससे एक बात तो शार्क मच्छी के समाप्त होने के आसार भी बन गए थे। -मंगत कुमार (प्रैसवार्ता

पूजा पाठ करने व दान देने से पूर्व सोचें!

पूजा पाठ करने व दान देने से पूर्व जरा सोचें। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार बिना सोचें, समझे और अपनी कुंडली में बैठे ग्रहों के अनुसार पूजा पाठ व दान न करने वाले व्यक्ति को सदैव कठिनाईयां आती रहती है। वास्तव में हर आम और खास आदमी पूजा पाठ या दान अवश्य करता है। भले ही यह पूजा पाठ विधिवत रूप से हो या न हो। दान धार्मिक रूप में हो या महज किसी की सहायता हेतु किया गया हो। आप के जीवन पर इन क्रियाओं का खासा प्रभाव पड़ता है। प्रश्र यह पैदा होता है, कि पूजा पाठ करने और किसी को वस्तु दान देने से पूर्व किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस प्रश्र का उत्तर देने से पूर्व ज्योषि विज्ञान की कुछ आधारभूत बातों पर नजर डालना आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति की जन्म कुंडली में बाहर घर होते हैं, जो जीवन के विभिन्न पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन घरों में मुख्य रूप से कुल नौ ग्रह होते हैं। यह ग्रह कितनी शक्ति के है, किस राशि और घर में है और इस पर किन ग्रहों की दृष्टि है, यह सब बातें इन ग्रहों को शुभ, अशुभ कमजोर या शक्तिशाली बनाती है। आमतौर से ज्योतिष विज्ञान का थोड़ा बहुत ज्ञान रखने वाला कोई भी व्यक्ति आपको बता सकता है कि आपकी कुंडली कौन से ग्रह कमजोर, शक्तिशाली या पापी है। बस आप निश्चित कर सकते हैं, कि आपको किस दृष्टि की पूजा पाठ करनी है और कौन सी वस्तुओं का दान करना है या नहीं करना। यदि आपकी कुंडली में कोई ऐसा ग्रह है, जो आपको कष्ट पहुंचा रहा है, तो आपको उस ग्रह से संबंधित देवी देवता की आराधना करके उन ग्रहों को और अधिक शक्ति प्रदान नहीं करनी चाहिए। कष्टदाई ग्रह की शक्ति बढऩे से आपके कष्ट में इजाफा होगा। दूसरी बात यह है, कि उस ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करें। इससे उस ग्रह की दुष्टता कम होगी और आप का कष्ट कम होगा। मान लो, कि एक व्यक्ति की कुंडली में मंगल ग्रह दुष्ट रूप में है। ऐसा व्यक्ति यदि लाल वस्त्रों, मीठी वस्तुओं आदि का दान करेगा, तो मंगल के दिन हनुमान का प्रसाद बांटना चाहिए और प्रसाद स्वयं कभी नहीं खाना चाहिए। इसी प्रकार से यदि कोई ग्रह कमजोर है और आपको इच्छित फल की प्राप्ति करवाने में असक्षम हैं, तो आप को संबंधित ग्रह के देवी देवता की आराधना करनी चाहिए और उस ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान कभी न दें। जैसे चंद्र ग्रह कमजोर हो, तो शिव आराधना करनी चाहिए और सफेद वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए। जैसे दूध पीना, सफेद वस्त्र पहनना चाहिए। यदि आप अपने चारों तरफ दृष्टि डालें, तो पाएंगे कि कुछ लोग नुकसान उठाने लगते हैं। सट्टे के व्यापार करने वाले व्यक्ति ने अनाप-शनाप धन दौलत कमाई। बाद में उस को शराब की लत लग गई। अब वह अपने शराब खोरे मित्रों को हर रोज शराब पिलाने लगा और देखते-देखते वह दरिद्र होने लगा। किसी ने उसे बताया कि उसके पास धन दौलत आने और बाद में उसके धन हीन शनि का हाथ है। उसने शनि से संबंधित दान प्रांरभ कर दिया। जैसे काले वस्त्र, तेल, काले तिल इत्यादि का, पर उस की आर्थिक हालत खराब हो रही थी। एक दिन किसी ज्योतिषी ने उसकी कुंडली में देखा कि शनि ग्रह से उसे लाभ प्राप्त हो रहा है पर शनि से संबंधित काले वस्त्र, तेल आदि का दान करके शनि की शक्ति को घटा दिया तथा वह दरिद्र होने लगा। जब उसने शनिदेव की आराधना करनी शुरू कर दी, काले कपड़ों को दान देने की बजाए धारण करना शुरू कर दिया। वह जैसी लाभदायक स्थिति की ओर अग्रसर होने लगा। इसलिए किसी भी प्रकार का धन भले ही किसी गरीब को सहायर्थ दिया गया, उपहार क्यों न हो देने से पूर्व अपनी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति को अवश्य जान लो। यदि चंद्रग्रह कमजोर है तो सफेद वस्तुओं जैसे दूध, पनीर इत्यादि का सेवन करो। यदि चंद्र शक्तिशाली है और शुभ प्रभाव दे रहा हो तो, चंद्र संबंधी वस्तुओं जैसे पानी, सफेद वस्तुएं, चांदी आदि का दान कभी न करें और छबील भूल कर न लगवायें। यदि चंद्र अशुभ हो सफेद वस्तुओं का दान करो। यदि मंगल शुभ हो, तो उस की शक्ति बढ़ाने हेतु मंगलवार को मंदिर जाओ पर प्रसाद वहां न बांटकर स्वयं सेवन करो। लाल वस्त्र कदापित दान न दें, बल्कि लाल वस्त्र पहनना उत्तम रहेगा। मिठाईयां भी मंगल से संबंधित है, इसलिए वह कभी दान का उपहार स्वरूप किसी को न दें, यदि मंगल नीच का हो और अशुभ हो, तो लाल वस्तुएं, गुड, प्रशाद, मिठाईयां दान दें। किसी का दिया हुआ प्रसाद न खाएं। शनि शुभ हो तो किसी को भूल कर भी मुफ्त शराब न पिलाएं। तेल कभी न दान दें। अपना वाहन किसी को न दें, जूते पुराने होने पर बेच दें, पर किसी को दान स्वरूप न दें। यदि शनि अशुभ है तो वाले वस्त्रों, काले तिलों, लोहा, तेल, शराब इत्यादि का दान दें। शुक्र के तत्व फूल, सीले वस्त्र खुशबू आदि होते हैं। शुभ शुक्र वाले को इनका दान कभी नहीं करना चाहिए और अशुभ वालों को इनको अपने से दूर रखे या समय समय पर दान दें। शुक्र के प्रभावों को बिल क्लिंटन अच्छे से भुगत रहे हैं। जब-जब उन्होंने मोनिका लेविसकी से शुक्र के तत्वों परफ्युमों का दान दें। बुध शुभ हो तो कला कभी दान न दें। गुरू शुभ हो तो पीले वस्त्रों व पुस्तकों का दान कभी न करें। दान देने या लेने में यदि आप अपनी कुंडली में पड़े शुभ व अशुभ ग्रहों की राय लेते हैं। तो आपको हमेशा लाभ प्राप्त होगा। डायना अपने मित्र डोडी से नीलक की अंगूठी करके मौत का ग्रास बन चुकी है। इसी प्रकार से बिल क्लिंटन कपड़ों के उपहार के आदान प्रदान के फलस्वरूप मुसीबतों में फंसे हुए हैं, तो दूसरी और अटल बिहारी वाजपेयी अपने पहने जाने वाली जैकेट के रंग में परिवर्तन करके अनेक कठिनाईयों के चलते हुए भी प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान थे। दान की शांति पूजापाठ करने का भी अपना एक अलग विज्ञान है, किन्तु ज्योतिष विज्ञान का मूल विचार यही है कि कमजोर ग्रहों की शक्ति बढ़ाने हेतु शक्तिशाली ग्रहों की शक्ति के सही प्रयोग के लिए और दुष्ट ग्रहों की दुष्टता व नीच ग्रह की नीचता कम करने हेतु पूजा किस इष्ट की की जाए, यह काफी गंभीर विषय है। कुछ लोग एक साथ कई ईष्टों की पूजा करते हैं और आपने देखा होगा कि वे आमतौर से दुखी रहते हैं या मन वांछित फल प्राप्त नहीं कर पाते। कारण साफ है वे जाने-अनजाने में कई तत्वों का प्रयोग करके ग्रहों में असंतुलन पैदा कर बैठते हैं। यदि कुंडली में मंगल से कमजोर दूषित हो रहा हो तो हनुमान की आराधना मंगल की शक्ति को बढ़ा चंद्र को और ज्यादा दूषित कर इस संदर्भ में ज्योतिष विज्ञान का एक आसान तरीका आप अजमां सकते हैं। आपको पूजा-आराधना हेतु कुंडली के पांचवें घर में बैठे ग्रह के इष्ट का चयन करना चाहिए। यदि सूर्य हो तो विष्णु यदि चंद्र हो तो शिवजी शुक्र। लक्ष्मी, मंगल तो हनुमान, शनि को भैरो, बृहस्पति तो ब्रह्मा, बुध तो देवी दुर्गा, केतू तो गणेश और यदि राहू तो सरस्वती देवी। यदि पांचवें घर में कोई ग्रह न हो तो, पांचवें घर की राशि के गुण की पूजा की जा सकती है। इस प्रकार से दान देने या लेने की सही परिपाटी और पूजा पाठ के लिए उपयुक्त इष्ट का चयन कर आप भी समृद्धि, शांति व मन चाही इच्छाओं को प्राप्त कर सकते हैं। -प्रो. रविन्द्र पुरी (प्रैसवार्ता)

आधुनिक जादूगरों के उस्ताद के गणपति चक्रवती

चक्रवती का नाम आज लोग भूल गये हैं। बंगाल में पैदा हुए गणपति जादूगरों के जादूगर थे। इस देश में आधुनिक जादूगरी कला के वह सूत्रधार थे। अंतराष्ट्रीय ख्यातिसंपन्न जादूगर पी.सी. सरकार को जादूगरों का जादूगर कहा जाता है। गणपति चक्रवती उनके गुरू थे। श्रीरामपुर के चापरा के एक जमींदार परिवार में उनका जन्म हुआ था। उनका मन बचपन में पढ़ाई की अपेक्षा गाने-बजाने में ज्यादा लगता। एक दिन पिता की लांछना से तंग आकर गणपति ने घर छोड़ दिया। उस वक्त वह अठारह साल के थे। उन दिनों वह भटकते हुए तरह-तरह के लोगों के संपर्क में आये। साधू संतों से लेकर जादूगरों तक के साथ रहे। जादूगरी कला ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया। वह इस कला को सीखने लगे और अपने समय के विख्यात प्रोफेसर बोस के सर्कस में बतौर जादूगर शामिल हो गये। धीरे-धीरे वह इतने लोकप्रिय हो गये कि सर्कस में उनका इंद्रजाल देखने के लिए लोगों की भीड़ आने लगी। उनका एक खेल इल्यूजन बॉक्स लोगों को हैरत में डाल देता। इस खेल में उनके हाथ पैर बांधकर, उन्हें एक थैले में बंद कर दिया जाता था। थैले का मुंह बंद कर दिया जाता था। थैले का मुंह बांधकर उस थैले को एक बॉक्स में रखकर उसे भी बंद कर दिया जाता था। बक्से के आगे एक काला पर्दा टांग दिया जाता। उसके बाद गणपति चक्रवती का जादुई खेल शुरू होता। दर्शक सांस रोक कर उसे देखते। खेल खत्म होने के बाद दर्शक पाते कि जादूगर पहले की तरह ही थैले में बंद हैं। नब्बे साल पहले अपने इस इंद्रजाल के बूते पर 300 रुपये महीना व कमाते थे। सर्कस में काम करते समय ही उनका प्रेम उसी सर्कस में झूले का खेल दिखाने वाली कलाकार हिंगनबाला देवी, जिनका असली नाम हरिमति दासी था, से हुआ। हालांकि दोनों की शादी नहीं हुई, पर दोनों ने एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाया। गणपति चक्रवर्ती ने जब सर्कस छोड़कर खुद अपनी जादू मंडली गठित की, हिंगन देवी भी सर्कस छोड़कर उनके साथ आ गयी। गणपति चक्रवती की सफलता के पीछे उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। गणपति चक्रवती अभिनय और संगीत कला में भी निपुण थे। इनका उपयोग वह अपने प्रदर्शन में करते थे। गणपति चक्रवती तंत्र विद्या में भी माहिर थे। उन्होंने अपना काफी समय तांत्रिकों से इस विद्या को सीखने में लगाया था। वह मानव मन के गहन जानकर थे। वह दर्शकों के मनोविज्ञान को समझते थे और वह अपने खेल में इसी का इस्तेमाल करते थे। अभिनय, संगीत और स्टेजक्राफ्ट गणपति के इंद्रजाल की विशेषताएं थी, जिन्हें उनके योग्य शिष्य पी.सी. सरकार के नाम और काम का फायदा उठाकर उनकी वृद्धावस्था में एक नकलची जादूगर गणपति ने अपना इंद्रजाल दिखाना शुरू किया, उसका स्तर बहुत खराब था। फलत: जनता में गणपति की बदनामी होने लगी। ऐसे समय में पी.सी. सरकार ने उस छद्म जादूगर की कलई खोली। बेचारा जादूगर जादू का प्रदर्शन छोड़कर सन्यासी बन गया। 20 नवंबर 1939 को 92 वर्ष की उम्र में गणपति चक्रवती को दिल का दौरा पड़ा। वह उसी हालत में किसी तरह अपने द्वारा स्थापित किये गये मंदिर में पहुंचे और कृष्ण की मूर्ति से लिपट गये। उस नीरदबरन के चरणों में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। गणपति चक्रवती ने जादू का खेल दिखाकर जितना धन कमाया था, उतना धन आज भी अधिकांश जादूगर के लिए सपना है। -प्रैसवार्ता

सुर सम्राट:कुंदनलाल सहगल

स्वर सम्राट सहगल के इस स्मरण पर्व पर उनके साथ हुई अपनी पहली और आखिरी मुलाकात आज भी मुझे बेखूबी याद है। चौथे दशक के मध्य लखनऊ में संपन्न अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में उनसे मेरी वह भेंट हुई थी। तब मेरे बीस बसंत भी पूरे नहीं हो पाये थे, लेकिन तब भी मैं उनका दीवाना बन चुका था। उन्हीं दिनों भारतीय फिल्मों के मूर्धन्य छायाकार कृष्णगोपाल का भी लखनऊ आना हुआ। हम लोगों के साथ उनके पारिवारिक संबंध थे। अचानक एक शाम घर पर आकर उन्होंने बताया कि अपने मित्र कुंदनलाल सहगल के आमंत्रण पर वह उस संगीत सम्मेलन में एक श्रोता की हैसियत से शिरकत करने जा रहे हैं और अगर मैं चाहंू तो उनके साथ वहां चल सकता हूं। मेरे लिए उनका यह कहना किसी मुंह मांगी मुराद से कम नहीं था। सहगल मेरे लिए किसी देवपुरूष से कम नहीं थे। बालम आय बसो मोरे मन में, तड़प बीते दिन रैन और प्रेम का है इस जंग में पंथ निराला जैसे उनके गीत हम नवयुवकों के लिए तब तक अमृतवाणी के पर्याय बन चुके थे और उनको गुनगुनाते हुए हमारे मन को तृप्ति नहीं मिलती थी। उस आमंत्रण को अपने लिए मैंने एक वरदान माना और आनन फानन में तैयार होकर उनके पीछे हो लिया। सच कहूं तो नवाब वाजिद अली शाह द्वारा निर्मित लखनऊ की ऐतिहासिक सफेद बारादरी के प्रांगण में पहुंच कर, जब मैंने पहली बार सहगल को देखा, तो मुझे विश्वास ही नहीं हो पाया कि रूपहले पर्दे पर अपने लाखों प्रशंसकों का मन मोहने वाले स्वर सम्राट वहीं है, उन पर नजर पड़ते ही के.जी. चाचू ने उनको कुन्दनभाई के नाम से जब संबोधित किया और फिर सहगल ने जिस गर्मजोशी के साथ उन्हें अपने आलिंगन में आबद्ध कर डाला, उसे देखकर मेरे सम्मुख संदेह का कोई प्रश्र नहीं बच रहा था। मुझे याद है, सहगल की तबीयत उस दिन कुछ खराब थी। इसी से सम्मेलन के उस सत्र में इंकार कर दिया था। इस आश्वासन के साथ कि अगले दिन वह श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। बाद में संयोजकों के अत्याधिक अनुनय विनय पर अपने एक दो गीत सुनाने के लिए वह तैयार हुए और मंच पर आकर शायद कोई पक्का राग अलापना भी उन्होंने शुरू कर दिया, लेकिन जब श्रोतागण फिल्मी तर्ज पर हल्के गानों की फरमाईश करने लगे, तो सहगल अचानक यह कहते हुए मंचस्थल से बाहर निकल आये कि वह पेशेवर गायक नहीं है और उन लोगों की फरमाईशों को पूरा करना उनके लिए सहज संभव नहीं है। किंचित अस्वस्थ होते हुए भी सहगल उस समय गुस्से से कांप रहे थे और उनके लाल चेहरे को देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता था, कि दशर्क-श्रोताओं के व्यवहार से उनके मन को कड़ी ठेस पहुंची है। मुझे याद है, उर्दू के मशहूर अफसाना-निसार सआदत हसन मन्टो भी उन दिनों लखनऊ आये हुए थे और सम्मेलन स्थल में हम लोगों के बराबर वाली कुर्सी पर आसीन थे। सहगल को जब बाहर जाते देखा तो, हम भी उनके पीछे-पीछे हो लिये। दर्शकों की भीड़ को हटाने की कोशिश करते हुए मन्टो जब सहगल के पास पहुंचे, उस समय भी सहगल का गुस्सा शांत नहीं हो पाया था। मैं यहां पर एक गाना भी नहीं सुना सकता। अपने आसपास जमा हुए लोगों से वह कह रहे थे यह संगीत सम्मेलन है, या भांडो का तमाशा? और फोरन ही मन्टो और के.जी. चाचू के हाथों को थामते हुए उन्होंने कहा था, चलो जी, कहीं बाहर घूमे चल कर, यहां एक मिनट भी मैं नहीं ठहर सकता। के.जी. चाचू ने फौरन ही एक तांगे को आवाज दी थी और हम चारों उस पर बैठकर गोमती की तरफ निकल पड़े थे। मंकी ब्रिज तक पहुंचते पहुंचते सहगल का गुस्सा शांत हो चुका था और वह हम लोगों से कह रहे थे, मैंने बुरा किया, जो वहां से चला आया। आखिर उन बेचारों की क्या गलती थी? नहीं मुझे वापिस लौटना चाहिए और यह कहते कहते वह तांगे को बारादरी की ओर मुडऩे का आदेश दे ही बैठे थे, लेकिन बारादरी पहुंचने पर पता चलता कि सहगल के निकलने के बाद वहां उपस्थित जनता अचानक ही इतनी आक्रमक हो उठी थी, कि संयोजकों के सम्मुख उस सत्र का समापन करने के अतिरिक्त कोई अन्य पर्याय ही शेष नहीं बच पाया था। वहां से किसी दूसरी जगह जाने के लिए हम लोग तांगे पर ही चढ़े ही थे, कि सहगल मुझसे पूछ बैठे थे, बरखुदार, यहां मालीखां के नाम से कोई सराय है? हां है तो। मैंने जवाब दिया, लेकिन मुझे समझ में नहीं आ पा रहा था, कि उस मौहल्ले से आखिर उनका क्या सरोकार है, मालीखां की सराय पुराने लखनऊ, चौक और रानी कटरे से भी आगे एक बहुत ही निम्रवर्गीय मोहल्ला माना जाता था, उन दिनों और सहगल का उससे संबंध हो सकता है। यह सचमुच समझ में आने वाली बात नहीं थी। वहां आपको किसी से मिलना है क्या? मैंने फिर पूछा। हां, वहां जालंधर का मेरा एक दोस्त रहता है। गर्मी में कुल्फिया और सर्दी में माल मक्खन बनाता है। पिछली बार जब उससे मुलाकात हुई थी, तो बोला था, कि लखनऊ आने पर मेरे डेरे पर जरूर आईये। सो उसी से मिलने वहां जाना चाहता हूं। फिर कुछ देर बाद हंसते हुए बोले थे, तुम लोगों को मेरे साथ वहां चलने में अगर कोई एतराज हो तो मुझे वहां पहुंचा कर वापस चले आना। मैं तुम लोगों को अपने साथ नत्थी कर बेकार की जहमत नहीं दूंगा और हमारा तांगा खरामे खरामे मालीखां की सराय के लिए चल निकला। कैसरबाग उसने पार किया, रोशनुदौला की कचहरी को पीछे छोड़ा, गोलागंज के चौराहे पर क्षण भर के लिए घोड़े को पानी पिलाने के लिए रूका और फिर डयौढी आगामीर, शाहमीना, गोल दरवाजे, कोनेश्वर महादेव और कालीचरण स्कूल होते हुए आखिर सराय मालीखां पहुंच ही गया। वही सहगल के उस अनोखे दोस्त का डेरा था। इस बीच सहगल किसी हिचक या तकल्लुफ हमारे तांगे वाले से बाते करते रहे थे। कुछ इस तरह जैसे वह खुद भी उसी के तबके के हो। अठन्नी महीने की खोली में रहकर चवन्नी रोज पर अपना अपने बीवी बच्चों का पेट पालने वाले, गरीबी ही जिसका पेशा हो और भगवान पर विश्वास ही जिसका अकेला धर्म और ईमान। घंटाभर तो लगा होगा, हम लोगों को सहगल के उस साथी की कोठरी को ढूंढने में और जब उससे भेंट हुई, तो उसके चतुर्थाश से कम सहगल ने उसे अपने गले नहीं लगाया होगा। अजीब दृश्य था और अजीब समां। सिर्फ हम लोग ही नहीं, आसपास के सब मजदूर इक्के तांगे वाले और कुजड़े कबाड़ी उन दोनों की इस अदभुत मिलन को देखकर आश्चर्यचकित थे, राम भी क्या भरत से इसत तरह मिले होंगे और फिर तो जब हम लोग वहां जमे तो सारी रात बीत गई और हम लोगों को पता भी नहीं लग पाया कुल्फी निमिष वाले की पत्नी नेरोट साग बनाया और हम सबने गपशप करते हुए उससे अपने उदर भरे रूक रूक कर, मजा लेते हुए सहगल और उनके उस दोस्त की धमाचौकड़ी के बीच। सहगल की मस्ती देखने का मेरा वह पहला मौका था। एक ऐसी मस्ती, जो शायद देवलोक के वासियों के लिए भी काल्पनित वस्तु हो। खाने पीने के बाद सहगल ने अपनी तान छेड़ी और उनकी सारी बीमारी अचानक हवा में काफूर हो गई। चार घंटे तक वह लगातार अपने गाने सुनाते रहे और अनेक श्रोता थे। आसपास के वही संगी साथी, जिन्हें हम लोग समाज के निचले तबके में शुमार करते हैं। जो गला हजारों रुपयों में आयोजित संगीत सम्मेलन में नहीं खुल सका था। वह वहां अयाचित रूप से चल निकला और हम लोग उसे देखते ही रह गये। सुबह साढ़े पांच बजे तक सहगल का गायन चलता रहा था और वहां से जब हम लोग सहगल को उनके होटल में छोडऩे के लिए सड़क पर निकले तो सफाई कर्मियों ने वहां झाड़ फेरना शुरू कर दिया था और मशकिये अपनी मशकों को लेकर उसे तर करने के लिए तैयार खड़े थे। -मनमोहित ग्रोवर (प्रैसवार्ता)

Wednesday, November 11, 2009

प्रैस इन्फार्मर बनने के लिए

प्रैसवार्ता (रजि.) न्यूज एजेंसीज के ''प्रैस इन्फार्मर'' बनने के इच्छुक साधारण पेपर अपना बायोडॉटा, दो रंगीन चित्र, स्थाई निवासी प्रमाण व शैक्षणिक प्रमाण भेजकर प्रैस इन्फार्मर का रंगीन कम्प्यूटराईजड आई.कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। प्रैस इन्फार्मर को अपराध, भ्रष्टाचार, सामाजिक बुराईयों, कानून के शत्रुओं व सरकारी लुटेरों संबंधी तथ्य एकत्रित करके शासन/प्रशासन के अतिरिक्त प्रैसवार्ता तक भिजवाने होंगे,जिन्हें विभिन्न-विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशन उपरांत शासन-प्रशासन को अवगत कराया जायेगा। यदि आपका परिश्रम सराहनीय रहता है, तो आपको नियमानुसार परिश्रामिक भी दिया जायेगा। प्रैस इन्फार्मर बनने के इच्छुक अपने आवेदन पत्र के साथ-साथ निकटवर्ती पुलिस स्टेशन, क्षेत्र के सांसद/विधायक/सरपंच/पंच/जिला पार्षद/ब्लॉक सदस्य/नगर पार्षद का पूर्ण डाक पता,अपने क्षेत्र में पढ़े जाने वाले समाचार पत्रों की एक-एक प्रति,जिला मैजिस्ट्रेट/उपमंडल मैजिस्ट्रेट,पुलिस प्रमुख/उपपुलिस अधीक्षक और क्षेत्र के पांच गणमान्य व्यक्तियों के डाक पते अवश्य भिजवायें, ताकि उनकी नियुक्ति की सूचना उन्हें दी जा सके। अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए ग्रुप ऐडीटर श्री चन्द्र मोहन ग्रोवर से 094666-97097 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रैसवार्ता(रजि.) संबंधी जानकारी

वर्ष 1996 से हिन्दी तथा पंजाबी दैनिक समाचार पत्रों तथा वर्ष 2008 से हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों को प्रैस मैटर तथा समाचार सेवा दे रही न्यूज एजेंसीज प्रैसवार्ता एक पंजीकृत समिति की देख रेख में तीन दर्जन से ज्यादा समाचार पत्रों से जुड़ी हुई हैं तथा जनवरी 2010 से यह आंकड़ा 50 तक पहुंचने की संभावना है। प्रैसवार्ता से जुड़े रिपोर्टर, लेखक अपना न सिर्फ नि:शुल्क योगदान देते हैं,बल्कि संस्था की खर्च पूर्ति के लिए समय-समय पर विज्ञापन सहयोग भी देते हैं, जिन्हें प्रैसवार्ता के सहयोगी त्रै-साप्ताहिक ''सिटीकिंग'' में प्रकाशित किया जाता है। प्रैसवार्ता द्वारा नये वर्ष यानि मार्च 2010 से अनुबंधीय आधार पर ब्यूरो चीफ, स्टॉफ रिपोर्टर, राज्य संवाददाता (कम से कम परिश्रामिक पांच हजार रुपये प्रति मास), जिला संवाददाता, क्राईम रिपोर्टर, राजनीतिक संवाददाता (परिश्रामिक तीन हजार रुपये प्रति मास), सिटी रिपोर्टर, खेल संवाददाता, कृषि संवाददाता, सांस्कृतिक संवाददाता (परिश्रामिक दो हजार रुपये प्रतिमास) तथा विभिन्न-विभिन्न विषयों के विशेषकों को योग्यतानुसार परिश्रामिक दिया जायेगा। अनुबंधीय संवाददाता 31 मार्च 2010 तक अपना आवेदन साधारण पेपर पर करके इस संदर्भ में नियमावली प्राप्त कर सकते हैं। प्रैसवार्ता द्वारा चाणक्य फोंट से ई.मेल द्वारा मैटर भेजा जाता है-जबकि साधारण डाक से भी प्रैस मैटर भिजवाने की व्यवस्था है। प्रैसवार्ता समाचार सेवा व अन्य प्रैस मैटर चाणक्य फोंट, रोमन हिन्दी तथा कुरीति फोंट में भिजवाये गये मैटर को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करती है। प्रैसवार्ता से जुडऩे से इच्छुक अपने आवेदन के साथ दो रंगीन चित्र, स्थाई निवासी प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाण, निकटवर्ती पुलिस स्टेशन, उपमंडल मैजिस्ट्रेट/उप पुलिस अधीक्षक,जिला मैजिस्ट्रेट/जिला पुलिस प्रमुख/क्षेत्र के सांसद/विधायक/नगर पार्षद/पंच/सरपंच, क्षेत्र के पांच गणमान्य व्यक्तियों के डाक पते तथा क्षेत्र में पढ़े जाने वाले दैनिक समाचार पत्रों की एक-एक प्रति भिजवाने की व्यवस्था करें। कृप्या आवेदन पत्र के साथ अपना ब्लड ग्रुप, नोमनी का नाम व संपर्क नंबर अपना मोबाईल/फैक्स/ई-मेल एडरैस, किस पद पर काम करना चाहते है, निशुल्क योगदान या फिर अनुबंधीश् आधार पर कार्य करना चाहते है जरूर उल्लेख करें।
अपना आवेदन पोस्ट बाक्स न.44, मुख्य डाकघर, सिरसा-125055(हरियाणा) के पते पर भिजवाये या ई-मेल करें:- pressvart@gmail.com, cityking2008@gmail.com, info@citykingnews.com

YOU ARE VISITOR NO.

blog counters

  © Blogger template On The Road by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP