आवश्यक नोट:-प्रैसवार्ता का प्रैस मैटर छापते समय लेखक तथा एजेंसी के नाम के अक्तिरिक्त संबंधित समाचार पत्र की एक प्रति निशुल्क बजरिया डाक भिजवानी अनिवार्य है

Tuesday, March 9, 2010

खेलों में महिलाएं भी पीछे नहीं-हरियाणा में

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता) हरियाणा राज्य में खेल जगत में पुरूषों की समानता कर रही महिलाएं जिला, प्रान्त, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रही है। कबड्डी खेल में जिला कैथल के ग्राम डींग की पांच बहिनें, जहां अपना प्रतिभा का लोहा देश-विदेश तथा प्रदेश में मनवा चुकी हैं, वहीं भिवानी जिला के ग्राम बलाली की पांच बहिनों द्वारा कुश्ती खेल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाना संकेत देता है, कि प्रदेश में पुरूषों के मुकाबले में महिला प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बलाली ग्राम की गीता, बबीता और उनकी तीन बहिनें कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में देश का प्रतिनिधित्व कर कई पदक जीत चुकी हैं। महिलाओं के लिए मार्गदर्शक बनी यह बहिनें भले ही सरकारी प्रोत्साहन न मिलने पर रोष रखती है, मगर फिर भी गांव की मिट्टी से खेलकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक खेलने का गौरव हासिल कर चुकी है। ''प्रैसवार्ता " को मिली जानकारी मुताबिक हरियाणवी महिला कुश्ती खिलाड़ी गीता तथा बबीता भारत में होने वाले कामनवैल्थ गेम्स में देश की महिला कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

No comments:

Post a Comment

YOU ARE VISITOR NO.

blog counters

  © Blogger template On The Road by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP