आवश्यक नोट:-प्रैसवार्ता का प्रैस मैटर छापते समय लेखक तथा एजेंसी के नाम के अक्तिरिक्त संबंधित समाचार पत्र की एक प्रति निशुल्क बजरिया डाक भिजवानी अनिवार्य है

Saturday, January 9, 2010

साक्षात्कार

किसी भी व्यक्ति के विचार, उसकी जीवनी या अन्य जानकारी बातचीत करके लिखने को साक्षात्कार किया जाता है। जिस व्यक्ति से साक्षात्कार किया जाना हो-उसे पहले स्वीकृति तथा समय निर्धारित कर लेना अच्छा होता है, क्योंकि साक्षात्कार देने वाला पूर्णतया हर प्रश्र का उत्तर देने के लिए तैयार होता है। साक्षात्कार रिकार्ड करने के लिए भी संबंधित से स्वीकृति प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए, कि जिस व्यक्ति का व्यक्तित्व व कुछ विवरण आपको पता होना चाहिए। साक्षात्कार दूरभाष पर भी लिया जा सकता है। दूरभाष पर लिया गया साक्षात्कार काफी लाभदायक होता है क्योंकि आप निडरता से कुछ भी पूछ सकते हैं-जो सामने होने पर संकोचवश नहीं पूछा जा सकता। वैसे भी ऐसे साक्षात्कार में समय की बचत होती है। साक्षात्कार डाक द्वारा भी लिया जा सकता है। इस प्रकार के साक्षात्कारों में प्रश्र भिजवा दिये जाते हैं और उसका जवाब मिल जाता है। -प्रैसवार्ता प्रस्तुति

No comments:

Post a Comment

YOU ARE VISITOR NO.

blog counters

  © Blogger template On The Road by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP