आवश्यक नोट:-प्रैसवार्ता का प्रैस मैटर छापते समय लेखक तथा एजेंसी के नाम के अक्तिरिक्त संबंधित समाचार पत्र की एक प्रति निशुल्क बजरिया डाक भिजवानी अनिवार्य है

Friday, November 20, 2009

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों की एक तस्वीर

चंडीगढ़(प्रैसवार्ता) हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 40, हजकां के 6, भाजपा के 4, इनैलो के 30, शिरोमणी अकाली दल तथा बसपा के एक-एक और 7 निर्दलीयों ने विजय श्री हासिल की है। इनैलो सुप्रीमों ओम प्रकाश चौटाला दो विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां तथा ऐलनाबाद से चुनाव जीते हैं-जबकि हजकां सुप्रीमों कुलदीप बिश्रोई को छोड़कर सभी पांच विधायक कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। कांग्रेस को अंबाला शहर (विनोद शर्मा), अटेली (अनीता यादव), बडखल (महेन्द्र प्रताप), बादली (नरेश कुमार), बादशाहपुर (धर्मपाल), बहादुरगढ़ (राजेन्द्र सिंह), वल्लभगढ़ (शारदा राठौर), बड़ौदा (श्री कृष्ण), बरवाला (राम निवास) बवानी खेड़ा (राम किशन फौजी), बेरी (डॉ. रघुवीर सिंह), फरीदाबाद (आनंद कौशिक), गन्नोर (कुलदीप शर्मा), किलोई (भूपेनद्र सिंह हुड्डा), गोहाना (जगबीर मलिक), हिसार (सावित्री जिंदल), झज्जर (गीता भुक्कल), कैथल (रणदीप सुरजेवाला), कलानौर (शंकुतला), करनाल (सुमिता सिंह), खरकड़ा (राजू), कसौली (युद्धविन्द्र सिंह), महेन्द्रगढ़ (राव दान सिंह), महम (आनंद सिंह), नलवा (संपत सिंह), नारायण गढ़ (राम किशन), नूंह (अफत अहमद), पंचकुला (दवेन्द्र बंसल), पानीपत सिटी (बलबीर पाल शाह), पेहोवा (हरमिन्द्र चड्ढा), पृथला (रणवीर सिंह), सोहना (धर्मवीर), टोहाना (परमवीर सिंह), रेवाड़ी (कैप्टन अजय सिंह), रोहतक (भारत भूषण), सादौरा (राजपाल) तथा शाहबाद से अनिल दंतौरी को जीत हासिल हुई है-जबकि कांग्रेस ने हजकां के असंध (जिलेराम), हांसी (विनोद भ्याना), दादरी (सतपाल सांगवान), नारनौल (नरेन्द्र सिंह) तथा समालखा (धर्म सिंह) का हृदय परिवर्तन करवाकर कांग्रेस में शामिल करके 45 का आंकड़ा बना लिया है। शिरोमणी अकालीदल ने कालांवाली (चरणजीत रोड़ी) तथा बसपा ने जगाधरी (अकरम खान) क्षेत्र से खाता खोला है। भाजपा को सोनीपत (कविता जैन), अम्बाला कैन्ट (अनिल विज), भिवानी (धनश्याम सर्राफ) तथा तिगांव (कृष्ण पाल गुजर) क्षेत्र से विजय प्राप्त हुई है, वहीं हजकां के कुलदीप बिश्रोई आदमपुर से पार्टी के इकलौते विधायक रह गये हैं। इनैलो को बादड़ा (रघुबीर सिंह), बावल (रामेश्वर दयाल), डबवाली (अजय चौटाला), रानियां (कृष्ण लाल), रतिया (ज्ञान चंद), ऐलनाबाद तथा उचाना कलां (ओम प्रकाश चौटाला), फिरोजपुर झिरका (नसीम अहमद), घरौंडा (नरेन्द्र सागवान), गुहला (फूल सिंह), होडल (जगदीश नैयर), इन्द्री (अशोक कश्पय), इसराना (कृष्ण लाल पंवार), जींद (हरी चंद मिढ़ा), जुलाना (परमिन्द्र ढुल), कलायत (राम पाल माजरा), कालका (प्रदीप चौधरी), लाडवा (शेर सिंह), लोहारू (धर्मपाल), मुलाना (रंधीर सिंह), नांगल चौधरी (बहादुर सिंह), नारनौंद (सरोज मोर), नरवाना (पृथ्वी सिंह), नीलो खेड़ी (मामू राम), पलवल (सुभाष चौधरी), पटौदी (गंगा राम), पुन्हाना (मोहम्मद एलियास), थानेसर (अशोक अरोड़ा), यमुनानगर (दिलबाग सिंह), रादौर (बिशन लाल), सफीदों (कली राम पटवारी) को विधानसभा भेजा है-जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हथीन, फरीदाबाद एन.आई.टी., गुडग़ांव, पानीपत ग्रामीण तथा पुंडरी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कांगस, इनैलो सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों में विश्वास न करके निर्दलीय प्रत्याशियों सर्वश्री गोपाल कांडा, प्रह्लाद सिंह गिल्ला खेड़ा, जलेब खान, शिव चरण, सुखबीर सिंह, ओम प्रकाश जैन तथा सुल्तान सिंह को विधायक चुना है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (72100) है-जबकि सबसे कम मतों से सतपाल सांगवान (145) है। प्रदेश में एक हजार से कम मतों से जीतने वाले विधायकों में अनिता यादव (973), रघुबीर सिंह (709), धर्मपाल (623), धर्मवीर (505), कृष्ण पाल गुजर (818), ओम प्रकाश चौटाला (621) है-जबकि 20 हजार से ज्यादा मतों से जीत प्राप्त करने मेंं विनोद शर्मा (35550), शारदा राठौर (23844), श्री कृष्ण (25343), रामेश्वर दयाल (22001), गीता भुक्कल (27783), रंदीप सुरजेवाला (22502), प्रदीप चौधरी (21187) जयवीर (25284), पृथ्वी सिंह (20640), गंगा राम (24747), किरण चौधरी (46107), विधायक चुने गये है।

No comments:

Post a Comment

YOU ARE VISITOR NO.

blog counters

  © Blogger template On The Road by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP